Drawing Grade Exam - Still life / वस्तुचित्र

Still life

Drawing Grade Exam - Still life / वस्तुचित्र

Still life में वस्तु / पदार्थ  का drawing किया जाता है। और elementary & intermediate exams के लिए यह विषय बहुत ही important है। 

इस विषय में हमारे  सामने रखे गए वस्तु या पदार्थ जैसे हमे दिख रही है वैसे ही draw करके colouring करना होता है।  still life में draw करते समय अन्य geometrical सामान का इस्तेमाल नहीं किया जाता।  उदा. ruler, compass, protractor या divider अदि वस्तुए।

इसमें pencil ,erazer कोई भी colours और brush का इस्तेमाल करना होता है।

इस विषय का अभ्यास करते समय हम अपने रोज के उपयोग में या दिखने में आने वाली वस्तुए लेकर उनका sketches बनाये ताकि आपका हाथ drawing करते समय सहजतासे घूमे और उन वस्तुओ के drawing की practice हो जाएगी।

हमे वस्तुचित्रण करते समय कुछ नियमो को ध्यान में रखकर उसे draw करना चाहिए observation करते वक्त ही सब नियम बना लेना चाहिए।

हमे तीन steps में अपना still life drawing complete कर देना चाहिए।

➧ Observation, ➧ Drawing/Sketch और ➧ Colouring

१. Observation: 

हमारे सामने Drawing करने के लिए जो वस्तुए होती है वह bucket, jug, mug, fruits, flowers, cabbage टोकरी, झाड़ू, box , glass , pot जैसे वस्तुए जो हम रोजाना जिंदगी में देखते है वह exams में होती है।

- Composition: Observation करते वक्त इन वस्तुओ का composition  किस तरह है यह पहले देखना है।

perspective: उसका perspective कैसा है , कौनसी वास्तु आगे है और कौनसी बड़ी या छोटी दिख रही है यह observ करना है

- Lighting: रखे वस्तुओ पर light किस तरह गिरी है, कहाँ Light है और कहाँ middle और dark है यह देखना है। lighting इसमें Important होती है। जिससे हमे draw और colouring करना एकदम आसान हो जाता है।

- Colour Observation: रखे गए एलिमेंट या वस्तुओं का colour और उसपर गिरी हुई light- shadow का observation करना।

 २. Drawing / Sketch : 

सामने दिए हुए Objects /वस्तुओ के composition को अच्छी तरह से Observation करने के बाद Drawing /Sketch बनाने के लिए लेना चाहिए। Lite line draw करके sketch करे ताकि colouring करने में दिक्कत ना आ जाये।  अगर हम drawing dark pencil से करेंगे तो  black धब्बे गिर जाते है उससे  हमे watercolour या transparent colour  करने में ज्यादा दिक्कत आती है। एक-एक एलिमेंट lenear और ध्यान देकर draw कीजिये।

 ३. Colouring : 

Draw / sketch हो जाने के बाद colouring की जाती है।colouring करते वक्त हम कई colour medium का इस्तेमाल कर सकते है जैसे water colour, poster colour, pencil colour dry pastel colour ऐसे बहुत सारे medium का उपयोग कर सकते है। Colouring करते वक्त lighting और colour tone  को ध्यान में रखकर colouring शुरू कर दीजिये। कोई भी colouring  पहले middle tone से शुरुआत करे फिर dark tone और बाद में lite tone apply कीजिये और तीनो tones को ध्यान से merge / mix कर दीजिये उसके बाद background colouring करने को लीजिये background में ज्यादा तर कोई plain colour का कपडा ही होता है। उसपर जो folds आते है उसे भी as it is colouring करना होता है। इस तरह से आप still life धिरे-धिरे step by step complete कर दीजिये। 

आप इस तरह step by step Observation, Drawing/Sketch और Colouring  करके आप still life study आसानी से complete कर  सकते है। और आपको आनेवाली exams के लिए हमारी तरफ से बहोत-बहोत सारी शुभकामनाएं। धन्यवाद !!!


Still life / वस्तुचित्र



Comments

Popular posts from this blog

Drawing Grade Exam - संकल्प चित्र / Design

वारली चित्रकला / warli painting

एलीमेंट्री एंड इंटरमीडिएट ड्रॉइंग ग्रेड परीक्षा (drawing grade exams)